सरायपाली : स्वास्थ्य पर्यवेक्षको के समीक्षा बैठक में दिया गय... - CG Sandesh

सरायपाली : स्वास्थ्य पर्यवेक्षको के समीक्षा बैठक में दिया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का निर्देश

सरायपाली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया के निर्देशन में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे द्वारा सभी स्वास्थ्य पर्यवेक्षको का स्वास्थ्य कार्यक्रमों का समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें 31 मई को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने एवं आम नागरिकों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने, आईडीएसपी व आरसीएच रजिस्टर में शत-प्रतिशत एंट्री , हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, मितानिन दवा पेटी का निरीक्षण ,25 मई से चल रहे टीबी खोज अभियान की प्रगति, ए ई एफ आई   किट सभी टीकाकरण केंद्र उपलब्ध कराने हेतु कहां गया ।इस मीटिंग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कादिर मोहम्मद , रंगनाथ दुबे, डोलामणी भोई ,सुरेश पटेल ,अखिल प्रधान , डी फ्रांसिस, निर्मला नागेश व निभा विश्वास उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें