सरायपाली : बगईजोर में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को में 29 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बगईजोर का अनुराम अजगले नामक व्यक्ति चौक के पास लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी अनुराम अजगले पिता दानीराम अजगले उम्र 32 वर्ष साकिन शीतलपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए गवाह के सामने रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100ml भरी जुमला 100ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू., 04 नग डिस्पोजल ग्लास, जुमला किमती 110रू.को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।