सिंघोड़ा पुलिस ने जप्त किया 630 किलो गांजा.
सिंघोड़ा पुलिस ने 29 मई को दो अगल –अलग वाहनों से करीब 630 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है. मामले के आरोपी ओड़िशा के हैं जो ओड़िशा नंबर की गाड़ी से गांजे की तस्करी कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि 29 मई को शाम 5:40 बजे एन एच रोड ग्राम रेहटीखोल, में आरोपी वीरेन्द्र कुमार सेठी पिता अपुरा उम्र 32 साल अपने साथी अभीमन्यू डडसेना पिता घुटु उम्र 25 साल निवासी थाना डोंगरीपाली, सोनपुर उड़ीसा के साथ वाहन डीजायर कार क्र. OD-10-1838 किमती 3 लाख रू. में 30 किलो गांजा का परिहवन कर रहा था. जिसे अवैध गांजा परिवहन करते पकड़ा गया. जिससे कुल 30 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 6,00,000 रू., डीजायर कार क्र. OD-10-1838 किमती 3 लाख रू. 2 नग मोबाईल किमती 10000 रू. नगदी रकम 2250 रू. कुल जुमला 912250 रू को जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस ने शाम करीब 6:50 बजे श्याम ढाबा के सामने, ग्राम –गनियारीपाली में शेख अजीज पिता शेख अब्दुल उम्र 30 साल को अपने साथी अख्तर खान पिता ताहीर उम्र 26 साल जिला - खोरदा, उड़ीसा को अवैध रूप से आईचर प्रो 1049 में गांजा की तस्करी करते पकड़ा. जिसके पास से पुलिस ने कुल 600 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,20,00,000 रू. , वाहन आईचर प्रो. 1049 क्र. OD-07-P-0595 किमती 9 लाख रू. एवं 02 नग मोबाईल किमती 5700 रू. नगदी रकम 2500 रू. कुल जुमला 12908200 रू को जप्त किया.
उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट 20 (ख) का अपराध पंजीबद्ध किया.