CG : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तड़प-तड़प कर हुई... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बस की टक्कर के चलते हुआ। टक्कर के बाद चालक सहित बाइक फंस गई और बस उसे करीब 100 मीटर तक घसीट ले गई। इसके बाद युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन मदद करने की जगह बस चालक और सवार उतर कर भाग गए। बाद में हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंची तो युवक को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर थाना क्षेत्र के भड़ेसर निवासी सरजू कुमार साहू (26) पुत्र लखन लाल साहू गांव में ही जनरल स्टोर का संचालन करता था। वह रविवार सुबह करीब 9 बजे सामान लेने के लिए जांजगीर आ रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे-49 पर जिला जेल के सामने पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक आगे के हिस्से में फंस गई और बस उसे घसीटते हुए दूर तक ले गई।


इसके बाद चालक ने बस रोक दी और उतर कर भाग निकला। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हालत में बाइके साथ ही फंसा था, लेकिन बस में बैठे लोगों ने भी मदद नहीं कि और वे भी उतर कर चले गए। इस बीच हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी हालत देख बिलासपुर के CIMS रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी गंभीर स्थिति देख अपोलो अस्पताल भेजा जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि सरजू का बाएं हाथ का कंधा टूट गया था। उसके सिर पर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। अभी स्पष्ट नहीं है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कहां होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे का कारण और स्थिति को जानने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें