Weather update : केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में भ... - CG Sandesh

Weather update : केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में भी बूंदाबांदी के आसार

रायपुर। Monsoon Update भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने मौसम विभाग की एक जून अनुमानित तारीख से तीन पहले ही केरल में दस्तक दे दी हैं। केरल और उसके साथ लगते क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसी के साथ केरल में अगले पांच दिनों के दौरान कई ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण मछुआरों को 29-30 मई को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा मानसून


इस साल छत्तीसगढ़ में जून की गर्मी का असर थोड़ा कम देखने को मिल सकता है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है, 4 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री तक ही पहुंच पाया है। इस बार मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। केरल में मानसून आज पहुंच गया है।


हालांकि छत्तीसगढ़ में 7 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा था लेकिन इस बार मानसून पहुंचने में थोड़ी देरी होने की बात सामने आ रही है। कल प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान धमतरी जिले के कुरूद में 42.1 डिग्री मापा गया था। वहीं आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें