CG CRIME NEWS : बाल काटने को लेकर नाइ से हुआ विवाद, युवक ने चाकू मारकर कर दी हत्या, फिर जो किया...
अंबिकापुर। जिले से हत्या (MURDER ) का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ बाल काटने के विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी है।
दरअसल शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र (Gandhinagar Police Station Area) के मुक्ति पारा में रहने वाला दीपक टोप्पो लोगों के बाल काटने का काम करता था। आरोपी इमिलयानुस के बाल काटने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिससे नाराज आरोपी युवक इमलियानुस घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से दीपक पर हमला कर दिया। हमला से घायल युवक दीपक टोप्पो को मोहल्लेवासियों ने होली क्रॉस हॉस्पिटल अंबिकापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक इमलियानुस ने युवक की हत्या के बाद खुद थाने में आकर सरेंडर कर पूरी कहानी पुलिस को बताई। बरहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।