BSP के कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के सीनियर ऑपरेटर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मृतक का नाम पवन कुमार अग्रवाल (55 वर्ष) बताया जा रहा है. उसका शव शनिवार सुबह नेहरू नगर रेलवे अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक में मिला. सुपेला पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पवन अग्रवाल मानसिक रूप से परेशान था. वह कई बार परिजनों को कह चुका था की वह आत्महत्या कर लेगा.
प्राथमिक जांच में पता चला है कि पिछले दिनों पवन अग्रवाल पहले एसएमएस 1 में काम करता था. इस यूनिट के बंद होने के बाद उसका ट्रांसफर एसएमएस 3 में कर दिया गया था. इसके बाद उसने सेक्टर-4 के स्ट्रीट 36 में आवास आवंटित कराया था. उस मकान का मरम्मत का कार्य चल रहा था. वह घर में बोल कर निकला था कि नए मकान में लगे पौधों को पानी डालने जा रहा है. वहां जाकर उसने पानी डाला और मोहल्ले के लोगों से बातचीत भी की. इसके बाद वह वहां से निकला और फिर लोगों पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.