चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पड़ोसी के घर की दीवार गिरने स... - CG Sandesh

चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत, दो घायल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के अनंतपुर जिले (Anantapur District) में गैस सिलेंडर फटने से एक घर की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सिलेंडर मुलकालेदु गांव (Mulakaledu Village) में एक पड़ोसी के घर में फटा। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक ‘हॉकर’ (एजेंसी से सिलेंडर को घरों में वितरित करने वाला) की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें