सरायपाली : हेल्थ वेलनेस सेंटर रूढ़ा में मनाया गया माहवारी स्... - CG Sandesh

सरायपाली : हेल्थ वेलनेस सेंटर रूढ़ा में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर रूढ़ा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ,डॉक्टर कौशल्या चंद्रभांजी महिला रोग विशेषज्ञ भारती हॉस्पिटल सरायपाली एवम् अन्य स्टाफ की उपस्थिति में 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया जिसमें बताया गया कि मासिक धर्म होना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी बालिकाएं सामाजिक लोक लाज के कारण घर के सदस्यों को अवगत नहीं कराते हैं एवं माहवारी में उपयोग आने वाले कपड़े को अंधेरे कमरे में छिपाकर सुखाते हैं जबकि उसे सूर्य की किरणों में सुखाया जाना चाहिए। नमी युक्त कपड़े का पैड उपयोग करने से दाद खाज खुजली जैसे फंगस इंफेक्शन हो जाता है सभी किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। इस कार्यक्रम में 18 गर्भवती महिलाए उपस्थित रही जिनका हीमोग्लोबिन, शुगर ,एचआईवी इत्यादि जांच लैब टेक्नीशियन के द्वारा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें