CG : हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ... - CG Sandesh

CG : हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले में स्थित भारती फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी देने पुलिस बच रही है। पुलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच रही है।

नारायणपुर जिले की रहने वाली यामिनी सिंह ठाकुर दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में संचालित भारती कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को गर्ल्स हॉस्टल स्थित उसके कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जैसे ही मामले की जानकारी पुलगांव पुलिस को हुई, वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव की पहचान कराई। शिनाख्त हो जाने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजन सूचना मिलते ही दुर्ग के लिए रवाना हो गए।

दूसरे कमरे में जाकर लगाई फांसी

पुलिस के मुताबिक यामिनी गर्ल्स हॉस्टल में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात वह पढ़ाई करने के बहाने दूसरे कमरे में चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी सहेली उस कमरे में गई तो चींखते हुए बाहर भागी। इसके बाद वह भागती हुई वार्डन के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद वार्डन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दी। पुलगांव प्रभारी प्रदीप शौरी ने बताया कि छात्रा ने फांसी क्यों लगाई यह जानने के लिए सभी से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें