बसना : मुख्यालय में नहीं रहते पटवारी, ग्रामीण और किसान हैं प... - CG Sandesh

बसना : मुख्यालय में नहीं रहते पटवारी, ग्रामीण और किसान हैं परेशान

अनुराग नायक, बसना : बसना तहसील के भंवरपुर (जमद्रहा) राजस्व मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोहडीपुर सहित अन्य ग्रामीण, किसान पटवारी के मुख्यालय में नही रहने से परेशान हैं.

राजस्व संबंधी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार ने पटवारियों को अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश जारी किया है. सरकार द्वारा समय-समय पर बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

पटवारियों को निर्देश दिया गया है कि आम जनता के राजस्व संबंधी कामकाज में विलंब न हो. बावजूद इसके निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा. स्थानीय लोग इनके कामकाज के तरीके से परेशान हैं और भटकने को मजबूर हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें