CG : लेन-देन में हुई झड़प, तीन दोस्तों ने मिलकर कर दी दो की ... - CG Sandesh

CG : लेन-देन में हुई झड़प, तीन दोस्तों ने मिलकर कर दी दो की हत्या, सभी गिरफ्तार

धमतरी जिले में दोहरे हत्याकांड (murder )का मामला सामने आया जहां पर नगरी में एक शव बरामद के बाद पुलिस की पूछताछ के बाद एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ जिसमें महा नदी तट के किनारे एक और लाश निकाला गया तीन संदिग्धों से जब पुलिस(police ) ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया है।


जहां पांच दोस्तों की एक अटूट दोस्ती थी जिसमें मुख्य रुप से आपसी लेनदेन बना मुख्य कारण जहां यह पांच दोस्तों ने पहले तो जमकर शराब दिया उसके बाद आपसी लेनदेन को लेकर झड़प हुई और तीन दोस्तों(friend ) ने मिलकर दो को मौत के घाट उतार दिया। जहां पुलिस को गुमराह करने के लिए एक की लाश धमतरी से 70 किलोमीटर दूर फेंकी तो वही दूसरे की लाश धमतरी से 7 किलोमीटर दूर रेत में दफन कर दिया। पुलिस को जब नगरी में एक लाश मिली तब पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी ।


पुलिस कप्तान के निर्देशन के मार्गदर्शन के बाद पूर्व पुलिस अमला खुफिया तंत्र एक्टिव हुआ और त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद तीनों ने गुनाह कबूलते हुए अपने ही दो दोस्तों की हत्या करना कबूल किया और उनके छीपाये गए लाश की जगह बताई। वहीं पुलिस ने उन जगहों पर जब खुदाई की तो एक और लाश बरामद हुई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें