बसना : दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

बसना : दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारपार के पास एन एच 53 रोड में दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दिनेश प्रधान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है.

दिनेश प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बलराम प्रधान 27 मई की सुबह एक्सल-100 क्रमांक CG06 GN 2389 से ग्राम पंडापारा जा रहे थे तभी करीबन 10 बजे एनएच 53 ग्राम बोहारपारा के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर एवं बदन में गम्भीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक बलराम प्रधान पिता जगदीश उम्र 48 साल ग्राम डोंगरीपाली का निवसी था.

दो पहिया वाहन एक्सल-100 क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के संबंध में मोबाईल के माध्यम से बताने पर दिनेश को जानकारी हुआ तब वह अपने ग्रामवासी के साथ बसना थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालाक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें