नक्सलियों ने मुझे 2013 में अगवा किया , 10 दिन तक मारपीट की पर कहीं कोई सुनवायी नहीं हुई
"अजोबती ने मुख्यमंत्री को सुनायी अपनी दर्द भरी दास्तां, कहा आपके शासन में मिली नौकरी और नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना का लाभ "
2013 में नक्सलियों ने अगवा किया । 10 दिन तक जंगल में रखा और बेरहमी से मारपीट किये। पूरे शरीर मे घाव हो गए थे । नक्सलियों के भय की वजह से मुझे परिवार सहित घर भी छोड़ना पड़ा था । इस बीच बहुत दर्द झेला ,बहुत भटकी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई ।
कोंडागांव के लखापुरी की रहने वाली अजोबती ने बताया आपकी सरकार आने के बाद मेरे दुःख का अंत हुआ है । अजोबती ने कोंडागांव के राजागांव में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आपबीती सुनायी । अजोबती ने बताया अभी नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना के तहत मुझे बस पास, आयुष्मान कार्ड, नक्सल पीडित प्रमाण पत्र , कलेक्टर दर पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रवास में भृत्य की नौकरी मिली है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें