CG : बड़े भाई ने छोटे भाई को दी खौफनाक मौत, बहु को भी फरसा ले... - CG Sandesh

CG : बड़े भाई ने छोटे भाई को दी खौफनाक मौत, बहु को भी फरसा लेकर दौड़ाया

जांजगीर-चांपा। जमीन विवाद में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या (murder) कर दी। आरोपी ने अपने छोटे भाई के सिर पर धारदार फरसा मारकर उसे मौत (murder) के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी तक को मारने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक छोटेलाल और उसकी पत्नी संतोषी घर में सोए हुए थे. तभी इस बीच मौका पाकर मृतक का बड़ा भाई घर में घुस आया और उसने अपने छोटे भाई छोटेलाल पर धारदार फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में छोटेलाल की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को भी मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन किसी तरह वो अपने 1 वर्षीय बच्चे को लेकर भाग निकली।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। जिस पर मध्य रात्रि को ही आरक्षी केंद्र जयजयपुर के पुलिस स्टाफ दल बल के साथ ग्राम तुषार में पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए, पूछताछ में मृतक के बड़े भाई नंद कुमार ने लोहे के फरसे से मृतक छोटेलाल के गर्दन पर हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया, जहॉ से आरोपी नंदकुमार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें