बसना : खेत में बनी झोपड़ी से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिर... - CG Sandesh

बसना : खेत में बनी झोपड़ी से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 26 मई 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जबलपुर में मेघनाथ सिदार नामक व्यक्ति कुम्हार खार में बनी झोपडी में अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर मेघनाथ सिदार को तलब किया जो उपस्थित मिला, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मेघनाथ सिदार पिता अखिलेश सिदार उम्र 22 साल साकिन जबलपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया ।

मुखबिर के सुचना अनुसार खेत मे बनी झोपडी की तलाशी ली गई जिससे झोपडी से एक पीला कलर के 40 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखे करीबन 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 6000/- रूपये मिला। आरोपी मेघनाथ सिदार का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें