CG : तेंदूपत्ता जमा करने गए युवक की नक्सलियों ने की धारदार ह... - CG Sandesh

CG : तेंदूपत्ता जमा करने गए युवक की नक्सलियों ने की धारदार हथियार से हत्या, लगाया यह आरोप

डेस्क। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी है। युवक की पहचान गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। मामला जिले के जामभिया गट्टा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कुल्ले वजा है। जो एटापल्ली तहसील के डोड़डूर गांव का रहने वाला था। युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए एक फड़ में गया हुआ था। जब लौट रहा था उस समय ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की सजा दे दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने उसे गांव के ही नजदीक सड़क पर फेंक दिया था। युवक के शव को देख इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़चिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें