पटेवा : आबकारी एक्ट के तहत 3 मामले पर कार्यवाही, 10 लीटर महु... - CG Sandesh

पटेवा : आबकारी एक्ट के तहत 3 मामले पर कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने 24 मई को आबकारी एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज करते हुए लगभग 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

इसमें मंदिर चौक के पास बम्बुरडीह में आरोपी मुकेश कोसले पिता पवन उम्र 25 साल से 7.2 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रू. को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है.

ग्राम पचरी में आरोपी हरक राम साहु पिता छबीराम उम्र 46 साल के घर के बाड़ी से 2.7 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 1800 रू. को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कार्यवाही किया गया है.

वहीं टुरीडीह में ढाबा के पास  खुला जगह में आरोपी राजकुमार पांडे पिता स्व. हरीहर उम्र 46 साल को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें