CG : देर रात बिना बताये घर से निकला युवक, अब सड़क किनारे मिली... - CG Sandesh

CG : देर रात बिना बताये घर से निकला युवक, अब सड़क किनारे मिली लाश

जांजगीर। जिले में एक युवक की लाश मिली है। बताया गया है कि वह देर रात को घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। अगले दिन उसके मौत की खबर आई है। युवक की मौत कैसे हुई। इस बात का पता अब पुलिस लगा रही है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र (Janjgir Police Station Area) का है।

बताया जा रहा है कि पुटपुरा निवासी अनिल कुमार डाहरे (Anil Kumar Dahere) (35) राइस मिल मिस्त्री का काम करता था। मगर सालभर से वह काम में नहीं जा रहा था। घर पर ही रहता था। इस बीच मंगलवार रात को 12 बजे से घर से निकला गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन सुबह उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। उसका शव गांव में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है।




परिजनों ने बताया कि अनिल की शादी भी हो चुकी है, जिससे एक बच्चा भी है। देर रात 12 बजे वह घर से क्यों और कहां जाने निकला, इस बारे में उसने किसी को कुछ भी जानकारी नहीं दी थी, जहां लाश मिली है वहां पर किसी तरह के दुर्घटना के निशान भी नहीं है। इसकी वजह से मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (postmortem report) के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि पुलिस यह संभावना भी जाहिर कर रही है कि अनिल कुमार की बाइक सड़क में फिसल कर गिरी होगी और उसका सिर किसी भारी वस्तु से टकराया होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें