CG : पोहा मिल में मशीन के पट्टे में फसने से महिला की दर्दनाक... - CG Sandesh

CG : पोहा मिल में मशीन के पट्टे में फसने से महिला की दर्दनाक मौत

हफीज़ खान/ राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना (Basantpur police station) क्षेत्र के अंतर्गत एक पोहा मिल में कार्यरत महिला की मशीन के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। महिला लगभग 3 वर्षों से उक्त पोहा मिल में कार्य कर रही थी।
 
राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महामाया चौक (Mahamaya Chowk) के समीप बसंतपुर रोड (Basantpur Road) पर स्थित विष्णु प्रसाद अमित कुमार पोहा मिल में कार्यरत मोहारा निवासी अनुपा यादव की पोहा मिल के मशीन के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। रोज की तरह सुबह लगभग 6:00 बजे पोहा मिल में काम करने के लिए सभी महिलाओं के साथ अनुपा यादव भी पहुंची थी। इस दौरान मशीन का पट्टा गिर जाने पर वह वापस उस पट्टे को चढ़ा रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी का पल्लू मशीन के पट्टे में फस गया, जिससे वह रोटर की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना से अन्य महिलाओं चीख-पुकार सुनकर साथ में काम कर रहे मजदूर भी वहां पहुंचे लेकिन तब तक अनुपा ने दम तोड़ दिया था। पोहा मिल में कार्य करने वाली ओम बाई का कहना है कि अनुपा यादव मशीन का पट्टा चढ़ा रही थी, तभी हादसा हुआ। वहीं पोहा मिल के संचालक का कहना है कि हादसे के वक्त मैं घर गया हुआ था, घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजन को दी गई है।
 
 
अनुपा यादव लगभग 3 वर्षों से पोहा मिल में काम कर रही थी, लेकिन मिल में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई भी उपाय नहीं किए गए थे। मजदूरों के लिए कोई बेहतर सुविधा भी नहीं है काम करते वक्त सुरक्षात्मक कपड़े भी मजदूरों को नहीं दिए गए थे, यही कारण है कि मशीन का पट्टा चढ़ाते वक्त महिला की साड़ी का पल्लू पट्टे से फंस गया और उक्त घटना घटी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है। राजनंदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है।
 
 
पोहा मिल में काम के दौरान महिला के पट्टे में फंसने थे मौत होने के बाद घटना की सूचना पुलिस और मृतिका के परिजनों को दिया गया। उसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस हादसे के बाद से पोहा मिल में कार्यरत अन्य महिला मजदूरों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है, वहीं हादसे से अन्य मजदूरों में भी शोक और भय का माहौल है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें