CG : सरकारी कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, सड़ी-गल... - CG Sandesh

CG : सरकारी कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, सड़ी-गली हालत में मिली लाश

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शासकीय महाविद्यालय छुरिया के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से बदबू आने का बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डोंगरगांव पुलिस ने शव बरामद किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर एस.कुमार गौर का शव कमरे से बरामद किया गया है। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो प्रोफेसर की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली। शव दो से तीन दिन पुरानी होने की वजह से बदबू आ रही थी। प्रोफेसर की हत्या हुई या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें