मुख्यमंत्री भूपेश ने दंतेवाड़ा को दी बड़ी सौगात, विद्युत सब स... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री भूपेश ने दंतेवाड़ा को दी बड़ी सौगात, विद्युत सब स्टेशन, स्टेडियम का निर्माण समेत की कई घोषणाएं

बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर (Bastar ) दौरे पर हैं। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित इलाके कटेकल्याण में मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई। छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार कोई CM कटेकल्याण पहुंचा है। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी। महिलाओं से बात की। फिर एक के बाद एक घोषणाएं कर नक्सल इलाके को रौशन करने का फरमान जारी कर दिया। CM ने पूछा यहां बिजली आती है या नहीं। इस पर लोगों ने कहा बार-बार गुल होती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में सब स्टेशन खोलने की घोषणा कर की।


कटेकल्याण में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।

बिजली की समस्या दूर करने के लिए सब स्टेशन स्थापित होगा।

कटेकल्याण से जुड़े आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन बनेगा।

कटेकल्याण दंतेश्वरी मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण होगा।

आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।

कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खुलेगा।


नवजात और छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी महिलाएं

नक्सल प्रभावित गांव लाखारस के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं CM को देखने और उनसे मिलने के लिए आतुर थीं। छात्राओं ने कहा कि स्कूल में मुख्यमंत्री के बारे में बताया जाता है। आज पहली बार उन्हें देख कर बहुत अच्छा लगा। स्थानीय महिलाएं भी अपने नवजात और छोटे बच्चों को लेकर पहुंची थी। वह घंटों वहां सीएम को देखने का इंतजार करती रहीं और फिर खुश हो गईं।


पहली बार सीएम को सामने से देखा

महिलाओं ने कहा कि हमने अपने मुख्यमंत्री को आज तक सिर्फ तस्वीरों में देखा है। टीवी में देखा, आज पहली बार ऐसा मौका मिला, जब हमने उनको सामने से देखा। महिलाओं ने कहा कि उन्हें मौका नहीं मिला बात करने का, पर CM की सुनी। वह बहुत सारी घोषाणाएं करके गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पारंपरिक ढेंकी चावल बनाने वाली महिलाओं से बात की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें