सांकरा : जमीन पट्टा अलग कराने की बात को लेकर तीन लोगो ने की ... - CG Sandesh

सांकरा : जमीन पट्टा अलग कराने की बात को लेकर तीन लोगो ने की मारपीट

गजानंद साहू ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2022 को वह तेंदूपत्ता तोड कर वापस शाम करीब 05.00 बजे घर आया तो वह उसके बडे भाई देवानंद साहू को जमीन का पट्टा आपके नाम में है पट्टा अलग अलग कर देते है बोलने पर उसके बडे भैया देवानंद साहू, ओमप्रकाश एवं आनंद साहू तीनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट किये है। जिससे उसके बांये गाल, जबडा में दर्द हो रहा है तथा बांये आंख में चोट लगने से सुज गया है व पूरे शरीर में दर्द हो रहा है।

बीच बचाव उसकी बेटी बुंदा साहू किया है एवं घटना की बात को वह गांव के सरपंच राधेश्याम बरिहा, पंचगण आर्थलदीप, मिनकेतन प्रधान, जयकुमार प्रधान, संजय भोई को बताया हूं, गांव के सरपंच एवं पंचगण के द्वारा मीटिंग रख कर तीनों को समझाईश देने कि कोशिश की गयी जो तीनों मींटिंग से उठ कर चले गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC,34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें