महासमुंद : खेत में खड़ी हार्वेस्टर के ऊपर पैरा डालकर अज्ञात न... - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में खड़ी हार्वेस्टर के ऊपर पैरा डालकर अज्ञात ने लगायी आग

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम भुरका में हार्वेस्टर के ऊपर पैरा डालकर अज्ञात ने लगायी आग, जिसपर मामला दर्ज किया गया हैं।
हिच्छा राम साहू ने पुलिस को बताया कि किसानी का काम करता है। वह अभी वर्तमान में अपने स्वयं का तथा रेग में लेकर धान रवि फसल करीबन 15 एकड में उगाया है। धान फसल पककर तैयार हो गया है। उसके स्वयं के नाम से एक हारर्वेस्टर पुरानी इस्तेमाली
CG04DB8741 है, जिसको वह स्वयं अपने कृषि कार्य के लिये चलाता है। 20 मई को अपने खेत में हारर्वेस्टर को धान कटाई के लिये लेकर गया था कुछ देर काम करने के बाद हार्वेस्टर का चक्का पंचर हो जाने से वह अपने हार्वेस्टर को वहीं खेत पर खडी कर अपने घर आ गया था।

21 मई के सुबह 06.00 बजे वह अपने खेत देखने गया था तब देखा की कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके हारर्वेस्टर में खेत में रखे कटे पैरा को हार्वेस्टर के उपर डाल कर आग लगा दिया है। जिससे उसका पुरा हार्वेस्टर मशीन जल गया है, जिसका अनुमानित किमत 04 लाख रूपये है, नुकसान हो गया है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके हार्वेस्टर मशीन को पूर्ण रूप से जला दिया है। घटना के बाद वह घर आकर पंच यादराम साहू, आशीष साहू, ढेलू राम साहू तथा मिलाप साहू वगैरह को बताया है तथा दिखाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 435-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें