ACCIDENT NEWS : ट्रक और डीजल टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत, जिंदा... - CG Sandesh

ACCIDENT NEWS : ट्रक और डीजल टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत, जिंदा जलने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। चंद्रपुर-मूल रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है।


बताया जा रहा है कि टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी से लदा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के अजयपुर के पास डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड


वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया। शवों की शिनाख्ती के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें