खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 10 साल के मासूम की मौत, ती... - CG Sandesh

खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 10 साल के मासूम की मौत, तीन गंभीर

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के मनकुवर चौक के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 10 साल के मासूम की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।


दरअसल, डौंडी विकास खण्ड के बीटाल गांव के रहने वाला एक परिवारिक किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरन मनकुवर चौक के पास उनकी कार एक खड़ी ट्रक से जा टकराई। जिसमें 10 साल के मासूम की मौत हो गई। साथ ही मासूम की मां समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में कुल 5 लोग सवार थे। घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर कर दिया गया है।


खड़ी ट्रक से जा टकराई गाड़ी 


डौंडी थाने से मिली सूचना के अनुसार कार क्रमांक cg 24 p 2138 भानुप्रतापपुर की तरफ से किसी वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही थी। उसी दरमियान कार अनियंत्रित होकर मनकुवर चौक के पास पटेल ढाबा के आगे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मासूम विकास कोरेटी पिता संकुर कोरेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता CRPF के जवान हैं। जो अभी ड्यूटी पर हैं।

3 की हालत गंभीर

कार सवार 5 लोगों में अभी भी 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार दल्लीराजहरा में कराने के बाद उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले में डौंडी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें