पंचायत सचिव सस्पेंड, पेंशन की राशि गबन करने का आरोप - CG Sandesh

पंचायत सचिव सस्पेंड, पेंशन की राशि गबन करने का आरोप

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़भूम के सचिव को निलंबित कर दिया गया है. सचिव पर दिव्यांग हितग्राही के पेंशन राशि का गबन करने का आरोप है. जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़भूम में एक दिव्यांग महिला हितग्राही के 5 माह की पेंशन राशि सचिव ने गबन कर लिया.

कुछ दिनों पहले विधायक संगीता सिन्हा के जनसंपर्क के दौरान महिला हितग्राही ने सचिव की शिकायत की थी. इसके बाद विधायक ने जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे. जांच के बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत है सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. निलंबन अवधि में सचिव को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता नियमानुसार होगी व उनका मुख्यालय जनपद पंचायत गुरुर होगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें