हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक एवं अवसर परीक्षा हेतु ऑनलाई... - CG Sandesh

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक एवं अवसर परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 मई तक

ऑनलाईन आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 31 मई तक और विलंब शुल्क के साथ 7 जून तक जमा होंगे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2022 के ऑनलाईन आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई तक है। इसी प्रकार विलंब शुल्क के साथ 550 रूपए प्रति छात्र आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 7 जून 2022 तक निर्धारित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने समस्त पूरक, अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे अपने निकटस्थ मंडल द्वारा निर्धारित अग्रेषण संस्था के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की कार्यवाही कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश एवं अग्रेषण संस्था की सूची मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें