सरायपाली : डॉक्टर भारत भूषण कोसरिया ने  ग्रहण किया खंड चिकित... - CG Sandesh

सरायपाली : डॉक्टर भारत भूषण कोसरिया ने ग्रहण किया खंड चिकित्सा अधिकारी का पदभार

विकासखंड सरायपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी का पदभार डॉ भारत भूषण कोसरिया को दिया गया है तथा तत्कालीन बीएमओ डॉ नारायण साहू को वापस बसना भेजा गया है. 

विदित हो कि वर्ष 2019 में डॉक्टर भारत भूषण कोसरिया कुछ माह बीएमओ के प्रभार में रहने के उपरांत उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बिलासपुर चले गए थे । पीजी करके वापसी के पश्चात 8 माह के इंतजार बाद उन्हें बीएमओ का प्रभार दिया गया है कुछ लोगों के द्वारा विगत दिवस सीएचसी सरायपाली में घटित घटना को बीएमओ बदलने के रूप में देखा जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें