मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पह... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि, रायपुर में हेलीकॉप्टर क्रेश में हुई थी मौत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बघेल ने कैप्टन स्वर्गीय पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।


ज्ञातव्य है कि 12 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश में कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें