CG : आग में जिंदा जलने से 12वी की छात्रा की दर्दनाक मौत, रिज... - CG Sandesh

CG : आग में जिंदा जलने से 12वी की छात्रा की दर्दनाक मौत, रिजल्ट आने से खुश था परिवार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा (Bemetara) में 12वीं की छात्रा की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह टॉयलेट (Toilet) के लिए गई थी, इसी दौरान वहां पड़े पैरावट में अचानक आग लग गई। इसके चलते छात्रा को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दरी निवासी खिलेश्वरी यादव (18) पुत्री सुखचंद यादव 12वीं की छात्रा थी। शनिवार को रिजल्ट आया तो वह पास हो गई थी। इसके बाद घर में सभी लोग काफी खुश थे। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे खिलेश्वरी टॉयलेट के लिए गई। टॉयलेट के पास ही पैरावट और लकड़ी का ढेर लगा हुआ था। खिलेश्वरी टॉयलेट में थी, तभी अचानक पैरावट में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली की खिलेश्वरी को टॉयलेट से निकलने का मौका ही नहीं मिला। अंदर ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, खिलेश्वरी की झुलसने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें