महासमुंद : नाश्ता का पैसा मांगने  पर चार लोगो ने दुकान वालो ... - CG Sandesh

महासमुंद : नाश्ता का पैसा मांगने पर चार लोगो ने दुकान वालो को जमकर पीटा

महासमुंद थाना अंतर्गत नयापारा में नाश्ता का पैसा मांगने पर नही देंगें कहकर चार लोगो ने जमकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जयलाल भोई ने पुलिस को बताया कि नयापारा दारू भठ्ठी के पास नाश्ता का दुकान लगाता है। कि हर दिन की तरह 13 मई 2022 को भी अपना नास्ता का दुकान खोला था तथा उसका दामाद रिखीराम साहू साहू भी बैठा था । शाम करीब 05.30 बजे युगल किशोर चन्द्राकर, रोशन चन्द्राकर, हिरालाल सतनामी, रिकेश ग्राम बेमचा के उसके दुकान में आये और चारों लोग 150/-रूपये का नास्ता किये और जाने लगे तो वह नाश्ता का पैसा मांगा तो पैसा नही देंगें क्या करोगे कहकर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे तो उसका दमांद रिखीराम साहू गाली देने से मना किया तो युगल किशोर ने चुल्हा के पास रखे लकडी को उठाकर उसके दामांद रिखीराम को मारपीट करने लगा जिसे वह बीच बचाव करने लगा तो रोशन चन्द्राकर, हिरालाल सतनामी, रिकेश सतनामी ने हाथ मुक्का डंडा से मारपीट किये है।

घटना को उसके पडोस के दुकान वाले टहलू यादव बीच बचाव एवं देखे सुने है। मारपीट करने से उसका सिर में दमांद के सिर, हाथ, पैर में चोटे आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें