CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आया CAF का एक जवान, दोनों पैरों... - CG Sandesh

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आया CAF का एक जवान, दोनों पैरों के उड़े चिथड़े

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को IED ब्लास्ट की चपेट में CAF का एक जवान आ गया। जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जवान का नाम रामनाथ मौर्य (Ramnath Maurya) है जो CAF की 8वीं वाहिनी में पदस्थ था। जवान के दोनों पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। जवान की स्थित बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह CAF के जवान नेलसनार के हेमलापारा की तरफ एरिया डाॅमिनेशन पर निकले थे। माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने इंद्रावती नदी के किनारे पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। एरिया डोमिनशन के दौरान इंद्रावती नदी के किनारे बंगोली घाट के पास जब जवान पहुंचे तो आरक्षक रामनाथ मौर्य का पैर IED के ऊपर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ।

ब्लास्ट में जवान के दोनों पैर के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद साथी जवानों ने फौरन घायल को मौके से निकाल कर नेलसनार के अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें