CG : हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, घर तोड़ने के बाद महिला को उ... - CG Sandesh

CG : हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, घर तोड़ने के बाद महिला को उतारा मौत के घाट

धमतरी। जिले में एक बार फिर हाथी ने कोहराम मचाया। हाथियों ने पहले तो एक ग्रामीण का घर तोड़ा और फिर घर में मौजूद एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना धमतरी उत्तरी सिंगपुर रेंज की पारधी की बतायी जा रही है। हाथियों के दल ने रात करीब 2 बजे गांव पर हमला बोला। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

बताया जा रहा है कि बीते देर रात ग्राम झुरातराई पंचायत (Village Jhutarai Panchayat) के आश्रित ग्राम पारधी घटवारी पारा में देर रात करीब 2 बजे हाथियों के दल ने हमला बोला। इस दौरान एक घर में मौजूद 30 वर्षीय सुकमा बाई कमार को हाथियों ने अपना शिकार बना लिया। महिला को मारने के पहले हाथियों ने उसके झोपड़ीनुमा घर को तोड़कर तहस नहस कर दिया। सूचना मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें