10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व हेल्पलाईन प्रारंभ
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 13 मई से 2022 हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10.30 बजे शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर +91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान 13 मई से 23 मई तक कर सकते है। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर कौउंसलर द्वारा परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन एवं आगामी कक्षा में विषयों के चयन के संबंध में परामर्श (कैरियर कौउंसलिंग) देंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें