सरायपाली : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर में दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। दोनों कल अल सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली( sajapali) चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।


सबसे ज्यादा मौत इन जिलों में

सबसे ज़्यादा मौतों के आंकड़ों की बात की जाए तो 54.9% मृत्यु रायपुर, रायगढ़, राजनांदगाँव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासंमुद, कोरबा और जगदलपुर ज़िले में हुई। सबसे अधिक मृत्यु दुर्घटना दोपहर 3 से रात 9 बजे के बीच 49.78% हुई है। सर्वाधिक 70.26% मौत मोटर साइकिल चालक या उसपर सवार व्यक्ति की हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें