CG : सोता रहा चौकीदार, शराब दुकान से हो गए 2 लाख रुपए कैश पा... - CG Sandesh

CG : सोता रहा चौकीदार, शराब दुकान से हो गए 2 लाख रुपए कैश पार

कोरबा। जिले में एक शराब दुकान से 2 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि चौकीदार वहां ड्यूटी पर था। मगर वह सोता रह गया, इधर चोरों ने अंदर रखे पैसे पार कर दिए और भाग निकले हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कटघोरा बस्ती से दूर यहां देसी शराब दुकान है। रोज की तरह गुरुवार को भी दुकान खुली थी। रात होने के बाद कर्मचारी ड्यूटी करके वापस घर लौट गए थे। वहीं दुकान का चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान वह आराम से दुकान के पीछे बने स्टोर रूम में सो गया। इतने में चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।

बताया गया कि चौकीदार सुबह जब सोकर उठा, तब उसे दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद उसे पैसे चोरी होने की जानकारी मिली। अंदर कैश काउंटर में देखा तो वहां से करीब 2 लाख 16 हजार रुपए गायब थे। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

कुत्ते भौंके तो शक हुआ

चौकीदार ने पुलिस को बताया कि वह रात को स्टोर रूम में सो गया था। रात के वक्त कुत्ते भौंक रहे थे। ऐसे में उसे शक भी हुआ कि कोई दुकान के आस-पास है। मगर वह डर के मारे उठा ही नहीं। सुबह उठने पर उसने देखा कि दुकान में रखे पैसे गायब हो गए हैं। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी भेजा गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार को चोरी से पहले काट दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें