शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी ,दो आरो... - CG Sandesh

शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी ,दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. रात के वक्त नाबालिग घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले गए और एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. 

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, घटना 9 मई की है. पस्ता थाना क्षेत्र की रहने रहने वाली एक नाबालिग बालिका अपने पिता के साथ शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई थी. इसी दौरान शादी के वक्त अचानक लाइट चली गई. तब नाबालिग बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली थी. 

इसी दौरान दो आरोपी निलेश कुमार और करण टोप्पो ने मौके का फायदा उठाया. दोनों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे खेत की तरफ ले गए. खेत में बारी-बारी से दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ रेप किया.

आरोपियों ने पीड़िता को इस घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताने लिए कहा था. मामला उजागर करने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी भी दी. जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. फिर पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (घ) 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा (4,6) के तहत एफआईआर दर्ज किया.

एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के साथ गैंगरेप की गंभीर घटना सामने आने के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा (4,6) के तहत केस दर्ज किया गया.

 नाबालिग के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही शंकरगढ़ पुलिस को गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें