राजधानी में होटल के सामने बदमाशों ने युवती को मारी गोली.... ... - CG Sandesh

राजधानी में होटल के सामने बदमाशों ने युवती को मारी गोली.... कट्टे से फायर कर की लूट...

राजधानी के निजी FITB कैफे के बाहर गोली चली है. घटना में 1 युवती घायल हुई हैं. आपसी विवाद में बदमाश युवक गोली चलाकर फरार हो गया. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है.

महावीर नगर निवासी रितिका इशरानी और उसकी सहेली डिनर के लिए अपने स्कूटी में जा रहे थे रात्रि लगभग 9:30 बजे vw कैनियन से FITB कैफे जाने वाले रास्ते में सूनसान स्थान पर 2 अज्ञात युवको को देखकर दोनों लड़कियां रुक गई.

दोनों युवक इनके पास आकर मोबाइल मांगने लगे. रितिका की सहेली आगे जा कर छुप गई. रितिका द्वारा मोबाइल न देने पर युवक अपने पास रखे कट्टानुमा हथियार से फायर कर दिया.

रितिका के हाथ मे चोट आई है. उसके बाद उसका मोबाइल और ईयर फोन छीन कर भाग गए. रितिका को इलाज के लिए V केयर हॉस्पिटल भेजा गया है. स्थिति खतरे से बाहर है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें