IAS पूजा सिंघल निलंबित... मनरेगा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और क... - CG Sandesh

IAS पूजा सिंघल निलंबित... मनरेगा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और कथुलिया माइंस केस में गिरफ्तार

झारखंड की आईएएस अफसर पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग, मनरेगा घोटाला और कथुलिया माइंस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है. पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है. पूजा सिंघल पूजा सिंघल की सीए सुमन कुमार के घर से ईडी ने 17.49 करोड़ रुपये बरामद किए थे. सीए सुमन कुमार का कहना था कि यह पैसा पूजा सिंघल का है.

आजतक के हाथ लगे ईडी के दस्तावेज के मुताबिक, आईएएस अफसर पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार ने बरामद कैश का राज खोल दिया है. सुमन कुमार के मुताबिक, उसके घर से बरामद 17.49 करोड़ रुपया पूजा सिंघल का था. हाल ही में सुमन ने तीन करोड़ रुपए पूजा के पति को कैश में दिया था. साथ ही पूजा सिंघल के घूस लेने का भी खुलासा हुआ है.

ईडी के मुताबिक, आईएएस अफसर पूजा सिंघल पर एक चश्मदीद ने दावा किया कि उसने कई बार उनको (पूजा) घूस दिया था और घूस की रकम का इस्तेमाल पूजा के पति पल्स हॉस्पिटल में हुआ है. इस बीच आईएएस पूजा सिंघल को रांची ईडी की स्पेशल कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड की अवधि के दौरान ईडी की टीम उनसे पूछताछ करेगी.

जानकारी के मुताबिक, पांच दिनों की रिमांड के दौरान पूजा सिंघल को रोज़ाना अपने अधिवक्ता और उनके किसी एक परिजन से मिलने की छूट रहेगी. वहीं पूछताछ के दौरान एक महिला अधिकारी भी मौजूद रहेंगी. रिमांड अवधि ख़त्म होने के बाद जांच एजेंसी इन्हें दोबारा न्यायालय में पेश करेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें