CG : BA प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण... - CG Sandesh

CG : BA प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारणों की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बुधवार सुबह कमरे में ही चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ जारी है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, परसाहिबाना गांव निवासी सत्याभामा बघेल (23) पुत्री संहिता लाल बघेल BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता ईट भट्ठा संचालक हैं और परिवार सहित वहीं रहते भी हैं। बुधवार को जब सभी सोकर उठे तो काफी देर तक सत्यभामा नहीं दिखाई दी। इस पर परिजन उसे कमरे में देखने गए। वहां पर छत पर बंधी धन्नी के सहारे सत्यभामा का शव लटक रहा था।

इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पता चला है कि रोज की तरह मंगलवार रात भी पूरे परिवार ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सत्यभामा अपने कमरे में चली गई। सुबह जब उठे तो देखा कि सत्यभामा का शव मिला। परिजनों ने बताया कि घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें