CG : लव मैरिज के कुछ दिन बाद ही पति ने की पत्नी की हत्या, आर... - CG Sandesh

CG : लव मैरिज के कुछ दिन बाद ही पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक युवक ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मार डाला। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे में बुरी तरह से धुत था। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल क्षेत्र के लक्ष्मी पारा निवासी चिंत्रलेखा देवांगन (27) ने 30 अप्रैल को संतोषी पारा निवासी विवेक गुप्ता (30) से लव मैरिज की थी। परिवार के बंटवारे के बाद लक्ष्मी पारा में मिले घर में ही विवेक और चित्रलेखा रह रहे थे। देख-रेख के लिए विवेक की मां वहां जाया करती थी। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के चलते वह नहीं आ रही थी। मंगलवार दोपहर जब वह लक्ष्मी पारा पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था।

शरीर के कई हिस्सों में सूजन
इस पर विवेक की मां ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह गेट खोल अंदर चली गईं। वहां जमीन पर चित्रलेखा का शव पड़ा हुआ था। उसका शरीर नीला पड़ चुका है। शरीर के कई हिस्सों में सूजन थी। खून बह रहा था। शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि विवेक ने ही अपनी पत्नी (wife ) की पीट-पीट कर हत्या की है।

शादी के पहले भी मारपीट

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। शादी के पहले भी आरोपी विवेक ने चित्रलेखा से मारपीट की थी। तब भी मामला थाने पहुंचा था, लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली गई। संभवत: बुधवार को इस मामले में खुलासा हो सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें