CG : डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 युवक, एक की मौत - CG Sandesh

CG : डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 युवक, एक की मौत

कोरिया। जिले में दो युवक डैम में डूब गए। इसमें से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वही दूसरे युवक की जान बच गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर सेना और गोताखोर ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना ग्राम मोरगा डैम की है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार चिरमिरी के प्रेम नगर निवासी दो युवक पुरुषोत्तम प्रसाद तिवारी और संजय जयसवाल मुर्गा स्थित डैम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान पुरुषोत्तम प्रसाद तिवारी डूबने लगा उसी दौरान संजय जयसवाल ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश करता लेकिन उसे बचा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर नगर सेना और गोताखोर की टीम पहुंची ने आज महाजाल के माध्यम से शव को बाहर निकाला गया। पोड़ी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें