सहेली और बॉयफ्रेंड दोनों से एक साथ शादी करने जा रही यह महिला... - CG Sandesh

सहेली और बॉयफ्रेंड दोनों से एक साथ शादी करने जा रही यह महिला...

दुनियाभर से रिलेशनशिप को लेकर अजीब-गरीब किस्से आपने सुने होंगे पर आज अमेरिका से एक अलग ही किस्सा सुनने को मिल रहा है. यहां एक महिला अपनी सेहली और अपने बॉयफ्रेंड से एक साथ शादी करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ये तीनों इस वक्त रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी करने वाले हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एंजेल बेली है जो अमेरिका के टेनेसी में रेहती है. एंजेल के बॉयफ्रेंड का नाम टायलर हेज है और इन दोनों की मुलाकात साल 2018 में डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी. बताया जा रहा है मुलाकात के कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और पिछले साल उन्होंने अपने रिश्ते में एंजेल की एक कॉलेज फ्रेंड को भी जोड़ लिया. इस सहेली का नाम सैम विक है.

रिपोर्ट की माने तो एंजेल अपने बॉयफ्रेंड से पहले अपनी दोस्त सैम के साथ रहती थी. इन तीनों की उम्र 25 के आसपास बतायी जा रही है. एंजेल ने दिए एक बयान में बताया कि सैम और टायरल को लेकर उनकी भावनाएं एक जैसी हैं और दोनों के साथ ही वो अपना रिश्ता बनाए रखना चाहती हैं. एंजेल ने बताया कि वो अपनी दोस्त सैम और बॉयफ्रेंड टायलर दोनों से शादी करने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि तीनों इस रिश्ते और इस फैसले से बहुत खुश हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें