महासमुंद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर भाई ने हाथ मुक्का डंडा ... - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर भाई ने हाथ मुक्का डंडा से की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत काली माता मंदिर गंजपारा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर भाई ने हाथ मुक्का डंडा से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नैना रावत ने पुलिस ने पुलिस को बतायी कि 08 मई 2022 को उसका भाई शत्रुघन शर्मा मॉ कमला बाई शर्मा के साथ सुबह करीब 06.30 बजे उसके घर आकर जमीन संबंधी विवाद एवं मकान किराये की बात को लेकर अश्लील गाली गुफ्तार करते हुये हाथ मुक्का एवं पास में पडे डंडा से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया है।

मारपीट करते देख उसके पति उमेश रावत बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी अश्लील गाली गुफ्तार कर मारपीट किया है। पूर्व में भी उसके भाई शत्रुघन शर्मा द्वारा गाली गुफ्तार कर जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। घटना को पडोस के किरायेदार रमईया गोप एवं आशी साहू देखे सुने है। मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें