सरायपाली : 120 लीटर हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने 8 मई 2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे में कुछ लोग को अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा है.
पुलिस द्वारा बताया गया कि ग्राम छीर्राबाहरा डोंगरी किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़े जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश महिलाने पिता मंगलूराम महिलाने उम्र 36 साल, बरातू उर्फ हरिदयाल पिता रायसिंग मुंडा उम्र 32 साल, रामलाल पिता रामभरोस सिदार उम्र 38 साल के संयुक्त कब्जे से 120 लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़े जाने पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर एवम उसके कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग ₹24000 रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.
संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ललित पटेल कमल जांगड़े, योगेन्द्र बंजारे, मानवेन्द्र ढीढ़ी सरफुद्दीन अंसारी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.