सरायपाली : हथोड़ी से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

सरायपाली : हथोड़ी से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली के झिलमिला में एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का एवं हथोड़ी से एक दुसरे व्यक्ति के सिर में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिस पर पुलिस ने अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.

सुनील शर्मा  ने बताया कि NH53 चट्टीगिरोला के पास उसका मोटर वाहन बाडी गैरैज है जहाँ 7 मई 2022 को वह गैरेज में वकील मिस्त्री झिलमिला निवासी कमलेश यादव को अवेजी में काम करने के लिए बुलवाया था.

कमलेश यादव गैरेज में काम करते समय दूसरे के गाड़ी का नट बोल्ट खोलकर लगाने का 2000रू. मजदूरी मांग रहा था तो सुनील ने  बोला कि 16 नट बोल्ट खोलने लगाने का 2000रू. थोड़ी लगता है. इतने में वह 2000रू. नहीं दोगे तो गाड़ी का एक्सल खोल दूंगा कहकर खोलने लगा जिसे मना किया तो वह आवेश में आकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर पास में रखे हथौड़ी से कमलेश के सिर में अचानक वार कर दिया. जिससे उसके सिर में चोट लगने से वह लहू लूहान हो गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें