CG : शहर के सबसे व्यस्त इलाके के निर्माणाधीन मकान में मिली म... - CG Sandesh

CG : शहर के सबसे व्यस्त इलाके के निर्माणाधीन मकान में मिली महिला की लाश, बदबू से हुआ खुलासा

अंबिकापुर। शहर के गुदरी चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली फैल गई है।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के हृदय स्थल और शहर का सबसे व्यस्त इलाके गुदरी चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव बरामद किया गया है। शव को नाले में दबाकर रखा गया था।


बदबू से हुआ खुलासा

मोहल्लेवासियों ने बताया कि लगातार कुछ दिनों से यहां बदबू आ रही थी. जिस पर जब लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में एक महिला का शव देखा. प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद पुलिस का कहना है कि ये हत्या हो सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त में भी जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें