3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत
शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली पूर्व में कपड़े धोने के दौरान पानी से भरी खदान में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए. पीड़ितों की पहचान मीरा गायकवाड़ (55), उनकी बहू अपेक्षा गायकवाड़ (30), और उनके पोते मयूरेश गायकवाड़ (14), मोक्ष गायकवाड़ (13) और सिद्धेश गायकवाड़ (14) के रूप में हुई है. पांचों मृतक कथित तौर पर देसले पाड़ा के रहने वाले हैं.
घटना के चश्मदीद लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी. जहां दमकल की टीम ने परिवार के सभी पांच सदस्यों को बाहर निकाला, वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में पानी की कमी के कारण कई लोग खदान में कपड़े धोते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हुई थी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें