सरायपाली : अवैध प्लॉटिंग और विक्रय के मामले में कई लोगो को जारी किया गया नोटिस
हेमंत वैष्णव. सरायपाली नगरपालिका अंतर्गत सरायपाली राजस्व एसडीएम नम्रता जैन ने अवैध प्लॉटिंग और विक्रय के सम्बन्ध में नगरपालिका को पत्र लिखा है.
पत्र में लिखा है कि इस खरीदी-बिक्री से अवैध कालोनी खड़े होने की संभावना है. एसडीएम ने नगरपालिका सरायपाली को कई लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है. समय सीमा में संतोष जनक जवाब पेश नही करने पर नगरपालिका धारा अधिनियम 1961 के तहत कार्यवाही के लिए लिखा गया है.
नगर
पालिका सरायपाली द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के दिशा निर्देश पर कई व्यक्तियों को
अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है.
महासमुन्द
जिले के सरायपाली नगरपालिका अंतर्गत अलग-अलग वार्ड में किये गए अवैध प्लॉटिंग के
बारे सरायपाली राजस्व एसडीएम को शिकायत प्राप्त हुए थे, जिसके बाद रवि लाल सिदार
निवासी वार्ड 14, मधुसूदन पिता गैंदलाल निवासी वार्ड क्रमांक 15, धनेश्वर पिता
शंकर निवासी वार्ड क्रमांक 14, मनोज अग्रवाल पिता मुरलीधर अग्रवाल निवासी वार्ड
क्रमांक 3, राजेश जगत पिता तुलाराम जगत निवासी ग्राम बारडोली (बसना), महंत पिता
प्रताप निवासी वार्ड क्रमांक 14, त्रिलोचन पिता काशीराम निवासी तरह तरेकेला (बसना),
रंजीत पिता बलभद्र निवासी वार्ड क्रमांक 15, अविनाश पिता कैलाश निवासी वार्ड
क्रमांक 14, कुशाल दास पिता गुलाब दास निवासी वार्ड क्रमांक 15, प्रमोद पिता
लक्ष्मण वार्ड क्रमांक 9, चंद्र कुमार पिता मालाराम निवासी वार्ड क्रमांक 4 को
नोटिस जारी किया गया है.